जल गंगा संरक्षण अभियान का भव्य समापन समारोह संपन्न - Startv9

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, June 30, 2025

जल गंगा संरक्षण अभियान का भव्य समापन समारोह संपन्न

जल गंगा संरक्षण अभियान का भव्य समापन समारोह संपन्न

"जनभागीदारी से जल संचयन का संकल्प" के उद्देश्य के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का जिला स्तरीय समापन समारोह आज गरिमामयी वातावरण में जनपद पंचायत के सभागार में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  विधायक सुदेश राय  उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर के. बाला गुरु, जिला पंचायत अध्यक्ष  रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष  रमणी बाई, जनपद उपाध्यक्ष  ललता दांगी, जनपद पंचायत सीईओ नमिता बघेल, विकासखंड समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद प्रदीप सिंह सेंगर, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गण श्यामपुर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर, दोराहा मंडल अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, देवीपुर मंडल अध्यक्ष पीतम गौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संपन्न हुए प्रमुख कार्य जैसे बावड़ी का जीर्णोद्धार,
जलाशयों एवं तालाबों की सफाई, जल चौपाल, संगोष्ठियों, दीवार लेखन, पौधारोपण,
जल स्रोतों का संरक्षण और जनजागृति कार्यक्रम के माध्यम से व्यक्तियों को प्रेरित किया गया।
 यह अभियान जिले में जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ। इस कार्यक्रम को खंडवा से माननीय मुख्यमंत्री जी के उदबोधन को लाइव प्रसारण के माध्यम से सीधा देखा एवं सुना गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदीप सिंह सेंगर विकासखंड समन्वयक म प्र जन अभियान परिषद विकासखंड सीहोर एवं पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिलेभर से आए सभी सरपंच गण, सचिव गण, जी.आर.एस. साथी, अधिकारी/ कर्मचारी, प्रस्फुटन समितियों के सदस्य गण एवं बड़ी संख्या जलदूत में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages