जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम निवारिया में संचालित की गई नाला पर साफ सफाई गतिविधियां - Startv9

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, April 25, 2025

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम निवारिया में संचालित की गई नाला पर साफ सफाई गतिविधियां

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम निवारिया में संचालित की गई नाला पर साफ सफाई गतिविधियां
राज्य शासन के निर्देशानुसार सीहोर जिले के ग्राम निवारिया मे म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड सीहोर एवं ग्राम पंचायत द्वारा 30 मार्च से 30 जून 25 तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्राम निवारिया में जल संरक्षण से संबंधित नाला पर साफ सफाई की गतिविधियां आयोजित की गई हैं। अभियान के तहत आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए दीवार लेखन, जागरूकता रैली, शपथ सहित अनेकों गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के तहत ग्राम में जल स्त्रोतों की साफ-सफाई सहित अनेक कार्य किए जा रहे हैं तथा नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई जा रही है।

जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रमुख उद्देश्य जनभागीदारी से जल संरक्षण तथा संवर्धन सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अन्तर्गत समाज की भागीदारी तथा और विभिन्न सहयोगी विभागो की समेकित पहल से मुख्यत जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण, भूजल संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ सफाई एवं जीर्णोद्धार करना है। इसके साथ ही जल स्त्रोत में प्रदूषण कम करना, साफ सफाई करना, पौधरोपण के कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जल संरक्षण एवं जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में निवारिया सरपंच प्रतिनिधि रामगोपाल भील, प्रदीप सिंह सेंगर विकासखंड समन्वयक, म.प्र. जन अभियान परिषद, पंचायत सचिव दीपक पाठक, सहायक सचिव रामदयाल सेन, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि अनिल सक्सेना, राकेश शर्मा, मेन्टर्स रवि कुमार सोनी, जितेन्द्र परमार, सीएमसीएलडीपी छात्र राहुल मालवीय, प्रस्फुटन समिति सदस्यों बाबूलाल मालवीय, मनोहर जोशी, नितेश जाटव, सर्जन सिंह ठाकुर, जमना प्रसाद जाटव, नारायण सिंह, श्याम ठाकुर, लक्ष्मण सिंह एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages