भारतीय मजदूर संघ ने मनाया पर्यावरण दिवस
सीहोर। भारतीय मजदूर संघ द्वारा अमृता देवी बलिदान दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में पौधा रोपण कर मनाया और पौधों की रक्षा का वचन लिया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम बरखेड़ी में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मप्र प्रवासी आयोग के सदस्य व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त विनोद रिछारिया एवं प्रदेश मंत्री मेघा दुबे रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम परमार ने की। इस मौके पर अपने संबोधन में मेघा दुबे ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ प्रतिवर्ष 28 अगस्त को पर्यावरण के लिए अपना बलिदान देने वाली अमृता देवी के बलिदान दिवस पर पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होनें बताया कि भामस अपने 70 वर्ष में प्रवेश कर चुका है इसी के तहत वर्ष भर पर्यावरण, कुटंुब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य एवं श्रमिक संपर्क के तहत विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
वहीं अपने संबोधन में रिछारिया ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों के अधिकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी के साथ साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति भी सजग है। पर्यावरण आज के दौर में समाज का प्रमुख कर्तव्य है क्योंकि पर्यावरण को क्षति हमारे जनजीवन और प्रकृति पर प्रभाव डालता है इससे विभिन्न समस्याएं जैसे बीमारियां, अवर्षा, अधिक तापमान प्रमुख हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने समाजिक दायित्व का निभाते हुए पर्यावरण की रक्षा के कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने आंवला और शहतूत के पौधों का रोपण किया और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली।
इस मौके पर मजदूर संघ के पूर्व विभाग प्रमुख अनिल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसिंह गुर्जर, निर्माण मजदूर युनियन प्रदेश महामंत्री लीलाकिशन वर्मा, राम परमार, विनीत दुबे, भोलाराम जाटव, देवीराम जाटव, तुलसीराम इक्के, पूर्व सरपंच सोनू कोटिया, भगवानसिंह, रंजीत सिंह, रामसिंह, नबीलाल, दिनेश, गुलाबसिंह आदि सहित लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment