शशांक सक्सेना के नेतृत्व में निकली किसान अधिकार वाहन रैली - Startv9

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, September 6, 2023

शशांक सक्सेना के नेतृत्व में निकली किसान अधिकार वाहन रैली

 


शशांक सक्सेना के नेतृत्व में निकली किसान अधिकार वाहन रैली

बर्बाद फसलों के लिए मुआवजा और बीमा राशि की उठाई मांग





सीहोर - बारिश न होने के कारण क्षेत्र में सूखे के हालात हैं ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक संकट खडा हो गया है। बुधवार को किसानों की समस्याओं  को लेकर जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता शशांक सक्सेना के नेतृत्व में नगर में किसान अधिकार वाहन रैली निकाली गई। जिसमें बडी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे। रैली नगर के बाल विहार मैदान से प्रारंभ होकर कलेक्टे्रट पहुंची जहां कांग्रेसियों प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी करते हुए मुआवजे की मांग उठाई। मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान के नाम कलेक्टे्रट में संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता शशांक सक्सेना ने कहा कि बारिश न होने के कारण खरीफ फसलें प्रभावित हुई हैं खास तौर से सोयाबीन की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। किसान समस्याओं से जूझ रहे हैं, कहा कि किसानों को सूखे से बर्बाद हुई फसलों के लिए 40 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा राशि दी जानी चाहिए। वहीं उन्हें बीमा राशि जल्द से उपलब्ध कराई जाए। किसानों के हक अधिकारों की लडाई कांग्रेस लडती आई है, आज जब किसान परेशान है फसलें सूख रही है तो भाजपा प्रदेशभर में यात्राएं निकाल रही हैं। भाजपा किसान हितैषी बनने का दिखावा करती है जबकि हकाीकत यह है कि भाजपा के राज में किसान परेशान है मंहगी बिजली, बीज, कीटनाशक है हालत यह हैं कि फसलों की लागत निकलना मुश्किल है। कहा कि जल्द से जल्द यदि किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी।

 प्रदर्शन में मुख्य रूप से संगठन प्रभारी राजाराम बडे भाई, सत्यनारायण भाटी, जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना, नईम नबाव, राहुल यादव, अनस खान, विवेक राठौर, राजू राजपूत, जयंत शाह, मंशराम अहिरवार, सीताराम भारतीय, राजेन्द्र वर्मा, पवन राठौर, इरफान लाला, रेहान, प्रदीप सरकार, आशीष गेहलोत, हसीन कुरैशी, घनश्याम यादव, कपिल गौर, राहुल गौर, तुलसी राठौर, माखन परमार, अजय रेयकवार, नीतिन उपाध्याय, राहुल ठाकुर, देवेन्द्र चौधरी, जगदीश जाट, करण पटेल सहित बडी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages