नप अध्यक्ष मारुति शिशिर ने नगर के वार्ड 5 में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना नप अध्यक्ष मारुति शिशिर ने नगर के वार्ड 5 में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान करे।के स्वीकृति पत्र प्रदान करे।
नप अध्यक्ष मारुति शिशिर एवं वार्ड पार्षद अनुपम गौड़ ने वार्ड की अल्पसंख्यक महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। नप अध्यक्ष ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनकी उन्नति के लिए लाई गई लाड़ली बहना योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का क्रांतिकारी कदम है। इस योजना से न केवल उन्हें प्रतिमाह 1 हजार रूपये मिलेंगे बल्कि उन्हें स्वाभिमान से जीने का संबल भी मिलेगा। इस योजना के तहत दिया जाने वाला पैसा महिलाओं के सीधे बैंक खाते में डाल दिया जायेगा। यदि कोई महिला पहले से किसी भी योजना का लाभ उठा रही है तो उसे भी लाभ दिया जायेगा। सभी वर्ग की महिलाओं लाभ मिलेगा। पेंशन पाने वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती है। पार्षद अनुपम गौड़ ने वार्ड की हर बहन की ओर से इस ऐतिहासिक योजना के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment