पवित्र जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी पर लिया निर्णय वापस ले केन्द्र सरकार - रमेश सक्सेना
जैन समाज की आक्रोश रैली में हुए शामिल, जताया विरोध
सीहोर - जैन समाज के पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में जैन समाज द्वारा बुधवार को सीहोर नगर में आक्रोश रैली निकाली गई। इस रैली में पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता रमेश सक्सेना शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि यह बड़ी दुखद घटना है कि झारखंड राज्य में जैन समाज का प्रमुख तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी स्थित है। और इसे झारखंड सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र बनाने की घोषणा की गई है। जैन समाज में इस तीर्थ को अन्य तीर्थ स्थानों से अधिक पवित्र माना गया है। इस तीर्थ स्थल से करोड़ों लोगों की आस्था जुडी हुई है। इस प्रस्ताव से तीर्थ स्थान की पवित्रता को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। जैन समाज ही नहीं हम सकल समाज इस निर्णय की घोर निंदा करते हैं। जब तक केन्द्र सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती है। तब तक हम सड़क पर संघर्ष करते रहेंगे। आक्रोश रैली शहर प्रमुख मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस आक्रोश रैली में जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता शशांक सक्सेना भी शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment