प्रधानमंत्री मोदी ने की किसान सम्मान निधि की किश्त किसानों के खातों में हस्तांतरित - Startv9

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 17, 2022

प्रधानमंत्री मोदी ने की किसान सम्मान निधि की किश्त किसानों के खातों में हस्तांतरित


 

प्रधानमंत्री  मोदी ने की  किसान सम्मान निधि की  किश्त किसानों के खातों में हस्तांतरित 


 


प्रधानमंत्री किसान सम्मलेन का कृषक संगोष्ठी भवन सीहोर जिले के शाहगंज में देखा गया सीधा प्रसारण

किसान भाई जैविक खेती अपनाएं - सांसद  भार्गव

प्रधानमंत्री सम्मेलन में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने एक देश, एक उर्वरक, एग्री स्टार्टअप एवं किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त को सिंगल क्लिंक के माध्यम से किसानों के खाते में स्थानांतरित किया गया  प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन का सीधा प्रसारण कृषक संगोष्ठी भवन शाहगंज में देखा गया। जिसमें सांसद रमाकान्त भार्गव सहित बडी़ संख्या में किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात सांसद  भार्गव ने किसानों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सांसद भार्गव ने कहा कि खेती के साथ-साथ पशुपालन और उद्यानिकी भी अपनाएं ताकि आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की जा सके। उन्होंने कहा कि किसान भाई कम लागत में अधिक पैदावार के लिए उन्नत बीजों तथा नवीनतम कृषि तकनीक की उपयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसान जैविक खेती अपनाएं और अपनी कुछ भूमि में जैविक खेती भी करें। कार्यक्रम में कृषि विभाग के उप संचालक  केके पाण्डे ने किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages