एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण स्वच्छता अभियान से होगा ग्राम का कायाकल्प - प्रदीप सिंह सेंगर - Startv9

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, September 9, 2024

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण स्वच्छता अभियान से होगा ग्राम का कायाकल्प - प्रदीप सिंह सेंगर

 एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

स्वच्छता अभियान से होगा ग्राम का कायाकल्प - प्रदीप सिंह सेंगर






मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सीहोर द्वारा चयनित नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति छतरी एवं मानपुरा के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत थान सिंह के खेत एवं श्री राम मंदिर बिछिया के प्रांगण में 11पौधों का रोपण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि  प्रदीप सिंह सेंगर  विकासखंड समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड सीहोर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बमुलिया एवं बिछिया में बैठक कर समिति सदस्यों को एक पेड़ माँ के नाम अभियान एवं 14 सितंबर से 02 अक्टूबर 24 तक स्वच्छता अभियान के कार्यक्रमों से संबंधित बताया कि इस अभियान को ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति का अभियान बनाना है जिससे ग्राम का कायाकल्प बदल जायेगा। इस अभियान को सफल बनाने की जानकारी प्रदान की। इस बैठक में नवांकुर संस्था संस्था प्रतिनिधि राकेश शर्मा एवं विदोष गौर, प्रस्फुटन समिति सदस्य मथुरा गोस्वामी, थान सिंह मीना, लाखन सिंह चौहान, अवतार सिंह पटेल, हीरालाल ठाकुर, जमुना प्रसाद ठाकुर, नरहर सिंह, जयराम अहिरवार, अभिषेक दागी, अनिकेत सिंह, चैन सिंह कुशवाह, सौदान सिंह, रघुवीर सिंह एवं मिथिलेश शर्मा मंदिर के पुजारी आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages