समर्थकों के साथ कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा की भव्य अगवानी करेंगे शशांक सक्सेना - Startv9

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, September 30, 2023

समर्थकों के साथ कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा की भव्य अगवानी करेंगे शशांक सक्सेना

 


समर्थकों के साथ कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा की भव्य अगवानी करेंगे शशांक सक्सेना



सीहोर। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल  करने साथ ही यात्रा की भव्य आगवानी के लिए जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता शशांक सक्सेना गांव- गांव बैठक ले रहे हैं। बैठक में युवा और किसानों से संवाद कर कमलनाथ की गारंटी और भाजपा सरकार के कुप्रबंधन की जानकारी दे रहे हैं। सक्सेना अपने हजारों समर्थकों के साथ अहमदपुर क्षेत्र में कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे।

अहमदपुर, अजमत नगर नाईहेडी, सुआखेडा, बदकसानी, रसूलपुरा, हिनौती, दोराहा, चौकी सहित दर्जनों गांवों में पहुंचकर शशांक सक्सेना ने लोगों से मिलकर यात्रा में शामिल होने की अपील की है। श्री सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को आम जन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोग भाजपा की सरकार से नाराज है, आज 18 साल बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश की बहनों की याद आ रही है, जब विधानसभा चुनाव सामने हैं। उन्हें युवाओं की याद आ रही है, कर्मचारियों, संविदाकर्मी, अतिथि शिक्षकों, किसान, मजदूरों की याद आ रही है। अब लोग इनकी चालबाजियों में नहीं आने वाले चाहे यह कितने भी प्रपंच रच लें। किसान की फसलें बर्बाद हुई खेतों में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, किसान को मुआवजा नहीं मिला। बीमा राशि भी नहीं मिली। आज प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद है, बिजली विभाग की मनमानी से किसान परेशान है। सीएम घोषण तो कर देते हैं लेकिन धरातल पर यह घोषनाएं पूरी नहीं होती। कहा कि जन आक्रोश यात्रा को लेकर क्षेत्र की जनता में उत्साह है लोग कांग्रेस से जुडना चाहते हैं, आज भाजपा शासन में युवाओं को निराशा हाथ लगी है रोजगार के साधन नहीं लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। यात्रा में बडी संख्या में लोग शामिल होंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages