मिलजुल कर साथ रहने का संदेश देता है भुजरिया पर्व- पूर्व विधायक रमेश सक्सेना - Startv9

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, September 1, 2023

मिलजुल कर साथ रहने का संदेश देता है भुजरिया पर्व- पूर्व विधायक रमेश सक्सेना




 



मिलजुल कर साथ रहने का संदेश देता है भुजरिया पर्व- पूर्व विधायक रमेश सक्सेना

सीहोर। आपसी प्रेम और सदभाव का त्योहार भुजरिया पर्व गुरूवार को बडे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश सक्सेना अपने निज ग्राम बरखेडा हसन में ग्रामीणोंजन के बीच रहे। इस मौके पर उपस्थितजनों ने एक दूसरे को भुजरिया दी। युवाओं और बच्चों ने  सक्सेना को भुजरिया देकर आर्शीवाद लिया। ल सक्सेना ने ग्रामीणजनों को भुजरिया पर्व की बधाई दी और मिलजुल कर साथ रहने की बात कही और ग्रामीणों के साथ लहंगी खेली। गांव में जुलूस निकालकर घर घर पहुंचकर भुजरिया देकर मिले।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सक्सेना ने कहा कि प्रेम, सदभाव और आपसी भाईचारे का यह भुजरिया पर्व हमे आपस में जोडे रखता है। मिलजुल कर साथ रहने और एक दूसरे की सहायता करने का संदेश देता है। प्रकृति के साथ जुडे रहने और उसके प्रति अपनी कृतज्ञता जताने का भी यह उत्सव है। प्रकृति हमें जीवन देती है इसे बचाना हम सब का कर्तव्य है। कहा कि इस भाग दौड और आधुनिक दौर में भी परंपराओं को लोग निभा रहे हैं और मान्यताओं को संरक्षित करके रखे हुए हैं यह बडी बात है। जरूरत है इन प्रथाओं और मान्यताओं को आगे ले जाने की, एक पीढि से दूसरी पीढि में यह परंपराए जाएगी तभी समाज में नैतिकता बनी रहेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages