महाकाल मंदिर का भ्रष्टाचार और सतपुडा की आग बता रही है भाजपा सरकार जाने वाली है- डा बलवीर तोमर - Startv9

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, June 24, 2023

महाकाल मंदिर का भ्रष्टाचार और सतपुडा की आग बता रही है भाजपा सरकार जाने वाली है- डा बलवीर तोमर

 


महाकाल मंदिर का भ्रष्टाचार और सतपुडा की आग बता रही है भाजपा सरकार जाने वाली है- डा बलवीर तोमर


सीहोर। महाकाल मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार, सतपुडा भवन में आगजनी, महंगाई, बेरोजगारी, प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था और भी कई मुददों को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कोतवाली चौराहा पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठन महिला कांग्रेस, सेवादल, आदिवासी कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, अनूसूचित जाति विभाग, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ समस्त विभाग और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं शामिल रहे। जिला प्रवक्ता एवं  मीडिया प्रभारी कपिल सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि  जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा बलवीर तोमर ने नेतृत्व में एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, आज प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।  यह लोग लालच में इतने अंधे हो गए हैं कि यह भगवान के मंदिरों को भी नहीं छोड रहे। महाकाल मंदिर निर्माण में करोडों का भ्रष्टाचार किया गया, अपने भ्रष्टाचार को दबाने के लिए इन्होंने सतपुडा भवन में आग लगवा दी। लेकिन जनता सब समझ चुकी है। मोदी सरकार के समय कर्ज बढा है, इन्होंने देश को दलदल में डूबोने का काम किया है। आज युवा बेरोजगार है दो करोड नौकरियों का वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि घर घर जाने का अभियान वह चलाएं और भाजपा के भ्रष्टाचार, कुशासन, मंहगाई, बेरोजगारी की याद दिलाए। कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों से जिस प्रकार देश को आजादी दिलाई थी उसी प्रकार भाजपा मुक्त प्रदेश का पैगाम सीहोर की धरती से जाएगा। महाकाल मंदिर का भ्रष्टाचार और सतपुडा की आग बता रही है भाजपा सरकार जाने वाली है। सीहोर जिले से हम कमलनाथ को चार विधायक देने वाले हैं। कमलनाथ ने जनता के साथ जो वादा किया वह पूरा किया, कमलनाथ की सरकार को प्रदेशवासी याद करते हैं। बिजली सस्ती, किसानों का कर्ज माफ किया, कमलनाथ ने प्रदेश से गुंडों का सफाया कर दिया था।
इस मौके पर जिला प्रभारी बाबूलाल यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार से डरने की जरूरत नहीं, डटकर इनका विरोध करो, इनकी गलत नीतियों को उजागर करो। जनता कांग्रेस को वोट देना चाहती। कमलनाथ को मुख्यमंत्री देखना चाहिए। भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है, कांग्रेस सरकार आने के बाद भ्रष्ट अफसरों पर कार्यवाही होगी। धरना प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। मंच संचालन सुनील दुबे ने किया। इस प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभय मेहता, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, ओमदीप, केके मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह भाटी सौंठिया दरबार, महेश दयाल चौरसिया, राजाराम बडे भाई, गणेश तिवारी, राजू राजपूत, हरपाल ठाकुर, नईम नबाव, राजेन्द्र वर्मा, कपिल सूर्यवंशी, राजेन्द्र ठाकुर, मेघा परमार,पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, कमल सिंह चौहान,गुलाब बाई ठाकुर, सीताराम भारतीय, रघुवीर दांगी, राजकुमार यादव,  राजीव गुजराती, राजेश भूरा यादव, रवि धुत, शशांक सक्सेना,  मुकेश ठाकुर,अनस खान, देवेन्द्र ठाकुर, राकेश वर्मा, सुरेश साबू, कपिल उपाध्याय, सोनू व्यास, विवेक राठौर, आशीष रोहिला, विजेन्द्र उईके, सुनील दुबे, भगत सिंह तोमर, राजेन्द्र नागर, बलवान पटेल, घनश्याम यादव, केके रिछारिया, तुलसी राठौर, हरगोविंद दरबार, मुस्तफा अंजुम, जफर लाला, नरेन्द्र खंगराले, जगदीश चौहान, निशांत वर्मा,बीएस वर्मा, एचआर परमाल, राहुल, प्रशांत भैरवे,महेन्द्र जैरवाल, डा हेमंत वर्मा, हनीफ, रेहान नबाव, मुस्तफा अंजुम, अजय रैयकवार, आशीष गेहलोत, नितिन उपाध्याय सहित बडी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages