राजभवन घेराव में समर्थकों के साथ शामिल हुए शशांक सक्सेना - Startv9

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, March 13, 2023

राजभवन घेराव में समर्थकों के साथ शामिल हुए शशांक सक्सेना

 

राजभवन घेराव में समर्थकों के साथ शामिल हुए शशांक सक्सेना



सीहोर -  मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, प्रदेश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियां और किसानों के मुददों को लेकर   सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने राजभवन का घेराव किया। इसमें जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता शशांक सक्सेना अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

जिला पंचायत सदस्य श्री सक्सेना ने कहा कि  प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के राज में आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से हरेक व्यक्ित परेशान है, पढ़े लिखे युवा के हाथ खाली है, योग्यता के मुताबिक उन्हें नौकरियां नहीं मिल रही हैं, मुख्यमंत्री झूठे वादे कर लोगों को गुमराह करते हैं। अब यह सब जनता जान रही है, किसान इस सरकार में सबसे ज्यादा परेशान हैं, मुख्यमंत्री खुद को किसान पुत्र कहते हैं, लेकिन उन्हें किसानों का दर्द नहीं पता। कृषि की लागत लगातार बढ़ रही है, पेट्रोल, डीजल, बिजली और बीज सब मंहगा है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही है, विधान सभा में जब हमारे कांग्रेस के नेता जनता के मुददे उठाते हैं तो भाजपा की सरकार तानाशाही रवैया अपनाती है। सच की आवाज को रोकने का प्रयास किया जाता है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। जनता ने कांग्रेस को चुना था, कमलनाथ को चुना था, लेकिन धोखाधड़ी और पैसे की दम पर सरकार गिरा दी गई। जनता आगामी विधान सभा चुनावों में ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, जनता ने मन बना लिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages