शशांक सक्सेना के मुख्यआतिथ्य में साइकिल दौड़ प्रतियोगिता संपन्न - Startv9

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 14, 2023

शशांक सक्सेना के मुख्यआतिथ्य में साइकिल दौड़ प्रतियोगिता संपन्न


 


शशांक सक्सेना  के मुख्यआतिथ्य में साइकिल दौड़ प्रतियोगिता संपन्न



सीहोर - मकर संक्राति का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन भी किये जा रहे हैं। इसमें शनिवार को शहर की नवरंग नव युवा संगठन बड़ी ग्वालटोली में साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में  मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता शशांक सक्सेना उपस्थित  रहे। उन्होंने साइकिल दौड़ में शामिल युवाओं का उत्साह वर्धन किया। एवं कार्यक्रम आयोजक गगन यादव, राहुल यादव, कार्यक्रम संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पार्षद घनश्याम यादव की उपस्थति में विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। साइकिल दौड़ प्रतियोगिता मुरली अंडर ब्रिज से शुरु हुई, और ग्राम थूना तक का मार्ग तय किया। इस साइकिल प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर पुरस्कार हासिल किये।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages