शशांक सक्सेना ने लिया मुनिश्री का आर्शीवाद, शोभायात्रा का किया स्वागत - Startv9

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 2, 2022

शशांक सक्सेना ने लिया मुनिश्री का आर्शीवाद, शोभायात्रा का किया स्वागत


 




शशांक सक्सेना ने लिया मुनिश्री का आर्शीवाद, शोभायात्रा का किया स्वागत



सीहोर। जिला मुख्यालय पर बुधवार को जैन समाज द्वारा पंचकल्याणक महा महोत्सव के समापन अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग और जन प्रतिनिधि शामिल रहे। इस शोभायात्रा का स्वागत जिला पंचायत सदस्य और युवा कांग्रेस नेता शशांक सक्सेना ने मुख्य बाजार में किया। और शोभायात्रा के दौरान मुनिश्री संस्कार महाराज का आर्शीवाद प्राप्त किया।  सक्सेना कहा कि संतों के आगमन से शहर की भूमि पावन हो गई है, आज शहर वासियों का सौभाग्य है कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान और  पूज्य संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर विनोद जैन, माखन परमार, मनोज जैन, राजेन्द्र शर्मा, विशाल परदेशी, रोमी जैन, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages