कल महोत्सव के रूप में विधानसभा क्षेत्र सीहोर के लाखों नागरिकमनाऐंगे अपने लाडले विधायक सुदेश राय का महा जन्मोत्सव - Startv9

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, November 15, 2024

कल महोत्सव के रूप में विधानसभा क्षेत्र सीहोर के लाखों नागरिकमनाऐंगे अपने लाडले विधायक सुदेश राय का महा जन्मोत्सव

कल महोत्सव के रूप में विधानसभा क्षेत्र सीहोर के लाखों नागरिक
मनाऐंगे अपने लाडले विधायक सुदेश राय का महा जन्मोत्सव  

हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आयोजन की विशेष तैयारी
गल्ला मंडी से शुरू होगी शहर में विशाल वाहन स्वागत रैली

लीसा टॉकिज मैदान पर होगा विशाल भव्य राष्ट्रीय  हास्य कवि सम्मेलन

सीहोर। लाखों नागरिक इस बार रविवार को महोत्सव मनाऐंगे। नागरिक अपने घरों में केक काटेंगे और खुशियां मनाऐंगे। विकास पुरूष जननेता विधायक सुदेश राय का जन्मदिवस पहली बार नागरिक महोत्सव के रूप में मनाऐंगे। 

चांदबड़ श्यामपुर,दोराहा,अहमदपुर देवीपुरा,चरनाल सीहोर सहित ग्रामीण अंचलों के हजारों लाखों बच्चें युवा बुजूर्ग महिला पुरूष रैली के रूप में 17 नवंबर रविवार दोपहर में सीहोर पहुंचकर विधायक सुदेश राय को जन्मदिवस की बधाई शुभकामनाऐं देंगे।

स्वागत के लिए सजा पूरा शहर

विधायक सुदेश राय के जन्मदिन महोत्सव के उपलक्ष्य में नागरिकों ने शहर के हर चौक चौराहे को दुल्हन की तरह सजा दिया है। बेनर पोस्टर स्वागत द्वार लगाकर महोत्सव का आगाज कर दिया है। गांव गांव में ग्रामवासियों के द्वारा भी साज सज्जा कर कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। शहर के हर वार्ड मोहल्ले में फूलों की मालाऐं सजाई जाएंगी जोरदार आतिशबाजी की जाएगी। लीसा टॉकिज मैदान पर विशाल भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा और गल्ला मंडी से विशाल स्वागत वाहन रैली का शुभारंभ भी किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भव्य आयोजन की विशेष तैयारियां शुरू कर दी है।

हास्य कवियों को किए आमंत्रित

शुभ आयोजन को लेकर युवा भाजपा नेता राजकुमार रिंकू जायसवाल ने बताया की विधायक जी ने अपने कार्यकाल में अरबों रूपये के निर्माण कार्यो की बड़ी सौगात विधानसभा क्षेत्र की जनता को दी है यही कारण है कि विधायक जी के जन्मदिवस को महोत्सव के रूप में मनाने के लिए आम नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता समर्थक इंतजार कर रहे है, लीसा टॉकिज मैदान पर रविवार की रात आयोजित विशाल भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश के जानेमाने हास्य कवियों को आमंत्रित किया गया है।

शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता

गल्ला मंडी स्थित मैदान पर चांदबड़ श्यामपुर,दोराहा,अहमदपुर देवीपुरा,चरनाल सहित ग्रामीण अंचलों से रैली में सम्मिलित होने वाले हमारे परिवार के सदस्य समर्पित कार्यकर्ता और सम्मानीय नागरिक एकत्रित होंगे। भव्य विशाल स्वागत वाहन रैली का शुभारंभ मंडी से होगा। रैली मंडी के प्रमुख मांर्गो से होकर लुनिया चौराहा, भोपाल नाका,इंग्लिशपुरा रोड, कोतवाली चौराहा,मेन रोड पान चौराहा, बड़ा बाजार, लीसा टाकिज चौराहा से हजारों कार्यकर्ता लीसा टाकिज मैदान पर ढोल ढमाके डीजे के साथ पहुंचेगें। विधायक जी लीसा टाकिज मैदान पर उपस्थित होकर आयोजित कार्यक्रम में समस्त नागरिकों जनप्रतिनियिों शुभचिंतकों से बधाई शुभकामनाऐं स्वीकार करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages