सशक्त किसान, समृद्ध ग्राम हमारा संकल्प- शशांक सक्सेना - Startv9

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, November 6, 2023

सशक्त किसान, समृद्ध ग्राम हमारा संकल्प- शशांक सक्सेना



 सशक्त किसान, समृद्ध ग्राम हमारा संकल्प- शशांक सक्सेना

कांग्रेस प्रत्याशी सक्सेना ने किया ग्रामीणों क्षेत्रों में जनसंपर्क


सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के नेता किसानों की आय दोगुनी करने की बाते करते हैं। बोलते हैं कि खेती को हमने लाभ का धंधा बनाया। जबकि हकीकत कुछ और ही है भाजपा सरकार में खेती किसानी लाभ का धंधा नहीं रही। बीज मंहगा, खाद मंहगी, बिजली मंहगी, डीजल, कीटनाशक, कृषि यंत्र मंहगे। लेकिन किसान की उपज सस्ती। किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। जब किसान अपना हक अधिकार मांगते हैं कि उन पर गोलियां चलवाई जाती हैं। यह बात जनसंपर्क के दौरान सीहोर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना ने कही। सोमवार को श्री सक्सेना ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बासिया, पीलीकरार, वरनावद, खक्कंदर, पाटेर, गवा, दूरगाव, महुआखेडा, महुआखेडा पुरा, मगरीखुर्द, मगरदीकला, चांदबढ जागीर में जनसंपर्क किया। ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना का उत्साह के साथ स्वागत किया, उन्हें युवाओं का समर्थन और बुजुर्गों का आर्शीवाद मिल रहा है।  श्री सक्सेना ने किसानों से वादा किया कि सशक्त किसान, समृद्ध ग्राम हमारा संकल्प है। कहा कि कमलनाथ ने किसानों का कर्ज माफ किया था कांग्रेस सरकार बनने पर जय किसान ऋण माफी योजना को निरंतर रखा जाएगा, किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। किसानों के बकाया विद्युत देयक माफ होंगे। किसान आंदोलन व विद्युत संबंधी झूठे और निराधार प्रकरणों को वापस लेंगे। जातिगत गनगणना कराएंगे, ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। पढो पढाओ योजना में सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों को पढाई के साथ ही प्रतिमाह छात्रवृत्ती मिलेगी। कहा कि कांग्रेस गरीब, मजदूर, किसानों की पार्टी है। हम समावेशी विकास की धारणा आगे लेकर चलते हैं। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना ही हमारा उदेश्य है।  सक्सेना ने ग्रामीणों से कांग्रेस के पक्ष मे मतदान करने का आग्रह किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages