हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सार्थक बनाने गांव गांव जाकर युवाओं को जोड़ रह - शंशाक सक्सेना
सीहोर। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान को सार्थक बनाने के लिए युवा कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना ग्रामीण क्षेत्रों में सकि्रय हैं। वह ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के साथ बैठक कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान और कांग्रेस की विचार धारा के बारे में उन्हें समझा रहे हैं। इन बैठकों में काफी युवा शामिल हो रह हैं।
बीते एक पखवाड़े में शशांक सक्सेना ने अभियान को लेकर विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों की है। इनमें ग्राम राजूखेड़ी, दुरगांव, पाटेर, अहमदपुर, बाजार गांव, बरखेड़ा देवा, बरखेड़ा हसन, रावत खेड़ा, छतरपुरा, निपानियां कला, जमुनियां खुर्द, सोनकच्छ शामिल हैं। इन गांवों में पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना ने युवाओं से चर्चा की। कांग्रेस पार्टी के आगामी अभियानों से युवाओं को जोड़ने और उनके बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही बैठकों के दौरान ग्रामीण जन अपनी समस्याओं को भी बता रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य सक्सेना ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। क्षेत्र में अब कांग्रेस के पक्ष में माहौल देखा जा रहा है। इस समय हरेक व्यक्ति परेशान है चाहे किसान हो, व्यापारी हो, या फिर छात्र हो, जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। और आगामी विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।



No comments:
Post a Comment