गोवर्धन पूजा-प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महा उत्सव कार्यक्रम
म.प्र. जन अभियान परिषद् तथा पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन, एप्को के माध्यम से आयोजित ''गोवर्धन पूजा मे प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महाउत्सव'' कार्यक्रम का जिले के पांचों विकासखण्ड में सीधा प्रसारण किया गया।
जिलास्तरीय कार्यक्रम मंडी प्रांगण, सीहोर में आयोजित किया गया। गोवर्धन पूजा मे प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महा उत्सव भोपाल के राजा भोज हॉल, कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से सीधा प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि गौरांगदास जी महाराज इस्कोन मंदिर, मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान, वी.डी. शर्मा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, माननीय पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग, म.प्र.जन अभियान परिषद् के उपाध्यक्षद्वय श्री जितेंद्र जामदार एवं विभाष उपाध्याय के साथ कई विभागों के मंत्रीगण उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि गौरांगदास जी महाराज, कमिश्नर इस्कोन मंदिर द्वारा बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा 5000 साल पहले प्रकृति का कार्य किया गया, वह अपने देश में आज तक इस प्रक्रिया को संचालित किया जा रहा है
माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित गोवर्धन पूजा के माध्यम से जन-जन को पौधरोपण, गोवंश के संरक्षण और प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया गया है। जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के संकट और प्रभावों को देखते हुए गोवर्धन पूजा अधिक प्रासंगिक हो गई है। गोवर्धन पूजा के माध्यम से समाज को पर्यावरण बचाने का संदेश देने और इन गतिविधियों में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला, ब्लॉक स्तर पर किसानों, पौधरोपण के लिए सक्रिय अंकुर अभियान के कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम से जोड़ा गया। गोवंश की व्यवस्था के लिए गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन आवश्यक है। पौधरोपण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से भावी पीढ़ी को बचाने का उपयुक्त माध्यम है। अत: गोवर्धन पूजा के माध्यम से पौधरोपण, प्राकृतिक खेती और गोवंश के संरक्षण की गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा।
जिलास्तरीय कार्यक्रम मे अमन मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी, के.के. पांडेय उपसंचालक कृषि, सिद्धगोपाल वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद सीहोर, देवेंद्र उगारे जिला संपर्क अधिकारी, प्रदीप सिंह सेंगर विकासखंड समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद् विकासखंड सीहोर, बीएस देवड़ा वरिष्ठ कृषि अधिकारी, श्री मेश्राम मंडी सचिव एन.पी. सूर्यवंशी खण्ड पंचायत अधिकारी के साथ अन्य विभागीय अधिकारी, प्रस्फुटन समिति सदस्य, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि, सीएमसीएलडीपी छात्र, मेंटर्स एवं किसानगण उपस्थित रहे।
जनपद पंचायत इछावर में कृषि ब्लाक अधिकारी वी.के.शर्मा, बी.के. चतुर्वेदी भाजपा नेता, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती बीलू भिलवारे, मेंटर्स, नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सहित वरिष्ठ किसान सम्मिलित हुए।
जनपद पंचायत आष्टा में इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक माननीय रघुनाथ मालवीय, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, जनपद उपाध्यक्ष गजराज सिंह मेवाडा अनुविभागीय अधिकारी आनंद राजावत, जनपद सीईओ अमित व्यास, एनआईसी जिला अधिकारी संजय जोशी, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक भगवतशरण लोधी एवं जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारी अधिकारी गण सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया
जनपद पंचायत हाल, नसरुल्लागंज में धीरज पटेल मंडल अध्यक्ष राला, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डी.एस. तोमर, जनपद पंचायत सीईओ प्रबल अरजरिया, नायब तहसीलदार अजय झा, अनिल जाट एडीए कृषि विभाग के साथ सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी, नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सहित सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
जनपद पंचायत सभाकक्ष बुदनी में पर्यावरण प्रेमी एवं जन अभियान परिषद् द्वारा गठित प्रस्फुटन समितियों के सामाजिक कार्यकर्ता वर्चुअल जुडकर उक्त कार्यक्रम का हिस्सा बने। बुदनी में देवेश सराठे सीईओ जनपद पंचायत बुदनी, संतोष नागपुरे ब्लाक समन्वयक जन अभियान परिषद्, श्रीमति ऊषा निमोदा एटीएम कृषि विभाग, महेश कीर ग्राम सेवक सहित नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सहित सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
No comments:
Post a Comment